एचडीएफसी बैंक ने होम लोन की ब्याज दरें घटाईं,मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट की ब्याज दरें 0.10% हुई कम

एचडीएफसी बैंक ने होम लोन की ब्याज दरें घटाईं,मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट की ब्याज दरें 0.10% हुई कम
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-08 13:32:15

देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने होम लोन की ब्याज दरें कम कर दी हैं। इससे आपके होम लोन की ईएमआई कम हो सकती है। एचडीएफसी बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) की ब्याज दरों में 0.10% की कटौती की है। बैंक हर महीने की 7 तारीख को इसमें बदलाव करता है। अब ये नई दरें 7 नवंबर 2025 से लागू हो गई हैं।

एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर घटाया - कटौती के बाद, अब एचडीएफसी बैंक की एमसीएलआर दर 835% से 8.60% के बीच है। पहले यह दर 8.45% से 8.75% के बीच थी। यानी सभी अवधि के लोन पर 10 बेसिस प्वाइंट तक की राहत दी गई है।

एमसीएलआर क्या है? - एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है जिस पर कोई बैंक किसी ग्राहक को लोन दे सकता है। यह दर निर्धारित करती है कि किसी ऋण पर ब्याज दर की न्यूनतम सीमा क्या होगी। RBI ने 2016 में MCLR प्रणाली लागू की थी। ताकि ब्याज दरें पारदर्शी हों और ग्राहकों के हितों की रक्षा हो।

होम लोन दरें- HDFC बैंक का होम लोन RBI की ब्याज दर से जुड़ा है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, वेतनभोगी और स्व-नियोजित ग्राहकों के लिए होम लोन की ब्याज दरें 7.90% से 13.20% के बीच हैं। बैंक यह दर RBI की नीतिगत रेपो दर - 2.4% से 7.7% के आधार पर निर्धारित करता है।

बेस रेट और BPLR- HDFC बैंक की बेस रेट 890% है, जो 19 सितंबर, 2025 से प्रभावी है। जबकि बैंक की बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) 17.40% प्रति वर्ष है।